HTML Basic Element (HTML All Element )

1. Heading Element

Heading Elements का उपयोग webpage के Title और Subheading बनाने के लिए किया जाता है। इससे Material arrange और पढ़ने में आसान बनती है।

Heading levels

TagUse

Main Title

उप-शीर्षक (Sub Heading)

Section heading

Sub section heading

Small heading

Smallest heading

Main Heading

Sub Heading

Section Heading

Sub Section

Small Heading

Smallest Heading

2. Paragraph Element

Paragraph Element (
) का उपयोग वेब पेज पर टेक्स्ट को पैराग्राफ के रूप में displayed करने के लिए किया जाता है।

Uses of Paragraph Element

1. Simple text लिखने के लिएI
2. Information को अलग-अलग पैराग्राफ में arrange करने के लिए।
3. वेब पेज को पढ़ने में आसान बनाने के लिए।
4. लेख, नोट्स, ब्लॉग और कंटेंट लिखने के लिए।

features of paragraph element

• Paragraph हमेशा नई लाइन से शुरू होता है।
• Browser पैराग्राफ के पहले और बाद में थोड़ा space (margin) जोड़ देता है।
• Opening Tag:
Closing Tag:

Syntax :

This is a paragraph.

Paragraph Example :

HTML is the standard markup language for creating web pages.

It is easy to learn and widely used in web development.

output :

HTML is the standard markup language for creating web pages.

It is easy to learn and widely used in web development.

3. HTML Link Element

Link Element () का उपयोग एक वेब पेज से दूसरे वेब पेज, वेबसाइट, फ़ाइल या किसी विशेष सेक्शन पर जाने के लिए किया जाता है।

Link Text
•  = Anchor Tag
• href = Hyperlink Reference (लिंक का पता)
• Link Text = वह टेक्स्ट जिस पर क्लिक किया जाता है

Example :

Visit Google

Output :

Visit Google

(क्लिक करने पर Google वेबसाइट खुलेगी)

New Tab में Link खोलना

Open Google

Uses of Link Element

• दूसरी वेबसाइट पर जाने के लिए।
• वेबसाइट के दूसरे पेज खोलने के लिए।
• PDF या अन्य फ़ाइल डाउनलोड कराने के लिए।
• Email भेजने के लिए।
• Phone Call शुरू करने के लिए।

Attributes of  Tag

AttributeUse
hrefलिंक का पता देता है
targetलिंक कहाँ खुलेगा
titleलिंक की अतिरिक्त जानकारी
downloadफ़ाइल डाउनलोड कराने के लिए

4. Image Element

Image Element () का उपयोग वेब पेज पर image प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

Syntax

Width और Height सेट करना

• width → इमेज की चौड़ाई
• height → इमेज की ऊँचाई

Attributes

AttributeUse
srcImage का Path बताता है
altalternative text दिखाता है
widthwidth decide करता है
heightheight decide करता है
titleadditional information दिखाता है

Uses of Image Element

1. वेबसाइट पर फोटो दिखाने के लिए।
2. Logo प्रदर्शित करने के लिए।
3. Banner और Graphics जोड़ने के लिए।
4. Products की Images दिखाने के लिए।
5. Content को अधिक attractive बनाने के लिए।

5. HTML Line Break Element (

Line Break Element (
) का उपयोग टेक्स्ट को अगली लाइन में ले जाने के लिए किया जाता है, बिना नया पैराग्राफ बनाए।

Syntax

Example

Hello World!

Welcome to HTML.

Output

Hello World!
Welcome to HTML.

Uses of Line Break Element

• नई लाइन शुरू करने के लिए।
• Address लिखने के लिए।
• कविता (Poem) या गीत (Song Lyrics) लिखने के लिए।
• टेक्स्ट को अलग-अलग लाइनों में दिखाने के लिए।

Features of Line Break Element

एक Empty Element है।
• इसका Closing Tag नहीं होता।
• यह केवल लाइन बदलता है, नया पैराग्राफ नहीं बनाता।

6. Horizontal Rule Element

Horizontal Rule Element (
) का उपयोग वेब पेज पर एक क्षैतिज रेखा (Horizontal Line) बनाने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर कंटेंट के अलग-अलग भागों (Sections) को devide करने के लिए उपयोग होता है।

Syntax

Example

HTML Tutorial

Welcome to HTML Course.

Now we will learn CSS.

Output

HTML Tutorial

Welcome to HTML Course.

Now we will learn CSS.

Uses of
Element

• दो Sections को अलग करने के लिए।
• Topics के बीच विभाजन दिखाने के लिए।
• Web Page को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए।
• Content में Visual Separation देने के लिए।

Features of
Element

एक Empty Element है।
• इसका Closing Tag नहीं होता।
• HTML5 में यह केवल लाइन नहीं, बल्कि Thematic Break (विषय परिवर्तन) को दर्शाता है।

7. List Elements

1. Ordered List (
) Element

HTML में Ordered List का उपयोग उन सूचियों (Lists) को बनाने के लिए किया जाता है जिनमें आइटम क्रम (Order) में होते हैं। इसमें प्रत्येक आइटम के सामने संख्या (1, 2, 3…), अक्षर (A, B, C…) या रोमन संख्या (I, II, III…) दिखाई जाती है।

Syntax

HTML

CSS

JavaScript

Unordered List (
) Element

HTML में Unordered List का उपयोग ऐसी सूची (List) बनाने के लिए किया जाता है जिसमें आइटम का कोई निश्चित क्रम (Order) नहीं होता। प्रत्येक आइटम के सामने Bullet Point (•) दिखाई देता है।

Syntax

HTML

CSS

JavaScript

याद रखें:

= Numbering List

= Bullet List

= List Item (दोनों में उपयोग होता है) ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top