HTML क्या है? – What is HTML in Hindi?

HTML in Hindi :-

  • HTML का पूरा नाम Hyper Text Markup Language (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) है। 
  • HTML एक Markup Language है जिसका इस्तेमाल वेब पेज को बनाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल वेब एप्लीकेशन बनाने के लिए भी किया जाता है.
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “HTML एक कंप्यूटर भाषा है जिसका इस्तेमाल वेबसाइट और एप्लीकेशन बनाने के लिए किया जाता है.”
  • HTML बहुत ही सरल भाषा है, इसे हम बहुत कम समय में आसानी से सीख सकते हैं.
  • HTML वेब पेज के स्ट्रक्चर को describe (परिभाषित) करता है.
  • HTML में बहुत सारें tags होते हैं जिनका इस्तेमाल करके हम अपने वेब पेज को आसानी से create कर सकते हैं.
  • HTML वेब ब्राउज़र को यह बताता है कि वेब पेज में मौजूद content को किस प्रकार दिखाना है.
  • HTML में हम CSS का इस्तेमाल करके आकर्षक और सुंदर वेबसाइट बना सकते हैं और इसमें हम जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • HTML Code को लिखने के लिए किसी विशेष सॉफ्टवेयर की जरूरत नही होती है इसके लिए हमें notepad और web browser की जरूरत होती है जो कि हमारे कंप्यूटर पर पहले से ही मौजूद होते है।
  • HTML को 1991 में Tim Berners-Lee ने विकसित किया था.
  • HTML का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है इसलिए यह सबसे प्रसिद्ध लैंग्वेज है.
  • इस भाषा को एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं माना जाता, क्योकि यह dynamic web page डिज़ाइन करने में सक्ष्म नहीं होती। इसका उपयोग करके हम केवल static web pages को ही बना सकते है।
  • इस भाषा का उपयोग करके दो या दो से अधिक web pages को आपस में जोड़ा जा सकता है।
  • HTML को Hypertext और Markup language को आपस में मिलाकर बनाया गया है।
  • एचटीएमएल का फ़ाइल extension .html तथा .htm होता है। अर्थात् इसकी फ़ाइलों को .html और .htm लगाकर save किया जाता है.

HTML की विशेषताएं (characteristics)

  1. Easy to learn (सीखने में आसान) : HTML एक सरल भाषा है ,जिसे कोई भी व्यक्ति सीख सकता है | यह शुरुआती लोगों के लिए आसान होती है ,इसमें टैग को समझना आसान होता है |
  2. Platform Independent ( हर सिस्टम पर काम करती है ) : HTML एक Platform Independent है ,जो किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाये जा सकता है | जैसे Windows, Linux, Mac आदि |
  3. Tag Based Language (टैग आधारित भाषा) : HTML टैग आधारित भाषा है जिसमें टैग का उपयोग करके वेबपेज बनाया जाता है | जैसे <html>, <head>, <body>, <title>, <p> etc.
  4. Used for Web Pages (वेब पेज बनाने के लिए उपयोग) : HTML का उपयोग वेब पेज और वेबसाइट को बनाने के लिए किया जाता है | HTML से वेबसाइट और वेब पेज बनाना आसान होता है |
  5. Supports Multimedia (मल्टीमीडिया सपोर्ट) : HTML बहुत सारे मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है | जैसे images, videos, audio, links आदि को HTML के द्वारा add कर सकते हैं
  6. Case Insensitive : HTML टैग्स Case Insensitive नहीं होते हैं | HTML टैग्स को छोड़ें या बड़े अक्षरों में लिख सकते हैं , इसे कोई परेशानी नहीं आती है| जैसे <P>और <p> दोनों सही हैं |
  7. Works with CSS and JavaScript : HTML CSS और Java script के साथ मिलकर एक अच्छी आकर्षित दिखने वाली वेबसाइट बना सकते हैं |
  8. Open Standard Language : HTML एक Free language है, और open standard language है, जिसे कोई भी users easy से सीख सकता है |

HTML के Uses (उपयोग)

  1. Web Pages बनाने के लिए :
    HTML का उपयोग website और web pages बनाने में किया जाता है।
  2. Content Structure करने के लिए
    Heading, paragraph, table, list आदि को व्यवस्थित करने के लिए HTML उपयोग होती है।
  3. Links बनाने के लिए
    एक page को दूसरे page से जोड़ने के लिए hyperlinks बनाए जाते हैं।
  4. Forms बनाने के लिए
    Login form, registration form, contact form बनाने में उपयोग होती है।
  5. Images और Videos Add करने के लिए
    Web page में image, audio, video दिखाने के लिए HTML उपयोग होती है।
  6. Navigation Menu बनाने के लिए
    Website का menu और navigation bar बनाने में उपयोग होती है।
  7. Web Applications का Base बनाने के लिए
    HTML, CSS और JavaScript के साथ मिलकर websites और web apps बनाती है।
  8. Online Documents बनाने के लिए
    Resume, portfolio, blog pages आदि बनाने में उपयोग होती है।

HTML के Advantages (फायदे)

  1. Easy to Learn and Use (सीखने और उपयोग में आसान) : HTML आसान भाषा है, इसे कोई भी user आसानी से सीख सकता है |
  2. Free to Use : HTML एक फ्री भाषा है, जिसे कोई भी user आसानी से सीख सकता है|
  3. Platform Independent ( हर सिस्टम पर काम करती है ) : HTML एक Platform Independent है ,जो किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाये जा सकता है | जैसे Windows, Linux, Mac आदि |
  4. Supports Multimedia (मल्टीमीडिया सपोर्ट) : HTML बहुत सारे मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है | जैसे images, videos, audio, links आदि को HTML के द्वारा add कर सकते हैं|
  5. Web Page Structure : HTML webpage को headings, paragraphs, tables आदि में व्यवस्थित करती है।

एक Simple HTML कोड :

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
    <title>My First Web Page</title>
</head>
<body>

    <h1>Hello World!</h1>
    <p>Yeh mera pehla HTML page hai.</p>

</body>
</html>

Example Explained :

  • <html> → HTML document की शुरुआत करता है |
  • <head> → Page की information रखता है |
  • <title> → Browser tab में नाम दिखाता है |
  • <body> → Page का main content होता है |
  • <h1> → Heading दिखाता है |
  • <p> → Paragraph लिखता है |

Web browser run code :

HTML History:

  • 1991 → HTML का पहला version आया, जिसे Tim Berners-Lee ने बनाया। इसमें basic tags थे।
  • 1995 – HTML 2.0 → पहला standard version माना गया।
  • 1997 – HTML 3.2 → Tables, applets और scripting support जोड़ा गया।
  • 1999 – HTML 4.01 → बेहतर formatting और CSS support आया।
  • 2000 → XHTML आया, जो HTML का stricter version था।
  • 2014 – HTML5 → नया और modern version आया, जिसमें audio, video, forms, graphics जैसी features जोड़ी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top