String
- Python में String (स्ट्रिंग) एक Built-in Data Type है जिसका उपयोग Text Data को Store करने के लिए किया जाता है।
- किसी भी अक्षर (Character), शब्द (Word), वाक्य (Sentence) या पैराग्राफ (Paragraph) को Python में String के रूप में collect किया जाता है। String को Single Quotes (
' '), Double Quotes (" ") या Triple Quotes (''' '''/""" """) के अंदर लिखा जाता है।
Example :
name = "Rahul"
city = 'Burhanpur'
course = """Python Programming"""
Characteristics of String
- String Sequence : Python में String Characters का एक क्रम (Sequence) होती है, जिसमें प्रत्येक Character का अपना निश्चित स्थान (Index) होता है। इसलिए हम किसी भी Character को उसके Index की सहायता से आसानी से Access कर सकते हैं।
- String Immutable : Python में String Immutable होती है, अर्थात् String बनने के बाद उसके किसी भी Character को सीधे बदला नहीं जा सकता। यदि String में परिवर्तन करना हो, तो नई String बनानी पड़ती है।
- String indexing Support : Python में String के प्रत्येक Character को उसके Index Number की सहायता से Access किया जा सकता है। Indexing 0 से प्रारम्भ होती है।
- String Order : String में सभी Characters एक निश्चित क्रम (Order) में Stored होते हैं। यह क्रम हमेशा बना रहता है और बदलता नहीं है।
- String Negative indexing Support : Python में String के Characters को पीछे (Last Character) से भी Access किया जा सकता है। इसके लिए Negative Index का उपयोग किया जाता है।
- String Slicing Support : Python में Slicing की सहायता से String का कोई भी भाग (Substring) आसानी से निकाला जा सकता है।
1. Python String Indexing
String Indexing का अर्थ है किसी String के प्रत्येक Character को उसके Position (Index Number) के आधार पर Access किया जाता है।
Python में हर Character का एक निश्चित Index होता है। Indexing की सहायता से हम String के किसी भी Character को आसानी से प्राप्त (Access) कर सकते हैं।
Syntax :
string[index]
Syntax Explained :
string= जिस String से Character लेना है।index= Character की Position बताता है।
1. Positive Indexing
Positive Indexing हमेशा 0 से शुरू होती है और बाएँ (Left) से दाएँ (Right) की ओर बढ़ती है।
| Character | P | y | t | h | o | n |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Index | 0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 |
2. Negative Indexing
Negative Indexing हमेशा -1 से शुरू होती है और दाएँ (Right) से बाएँ (Left) की ओर बढ़ती है।
| Character | P | y | t | h | o | n |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Index | -6 | -5 | -4 | -3 | -2 | -1 |
2. Python String Slicing
String Slicing का अर्थ है किसी String का एक भाग (Part) निकालना होता है।
यदि आपको पूरी String की बजाय कुछ Characters चाहिए, तो Python में Slicing का उपयोग किया जाता है।
Syntax :
string[start : stop : step]
Syntax Explained :
- start → Slicing कहाँ से शुरू होगी (Start Index)
- stop → कहाँ तक जाएगी (Stop Index शामिल नहीं होता)
- step → कितने-कितने Characters छोड़कर आगे बढ़ना है (Default = 1)
Example :
text = "Python"
print(text[0:2])
3. Python String Immutable
Python String Immutable का अर्थ है की एक बार String बन जाने के बाद उसके किसी भी Character को सीधे बदल नहीं सकते है।
Example :
text = "Python"
new_text = "J" + text[1:]
print(new_text)
Character को change करना
text = "Python"
text[0] = "J"
print(text)
Output :
TypeError: 'str' object does not support item assignment
4. Python String Traversing
String Traversing का अर्थ है String के प्रत्येक Character को एक-एक करके Access करना या उस पर work करना होता है ।
दूसरे शब्दों में, जब हम String के सभी Characters पर एक-एक करके जाते हैं, तो इसे String Traversing कहते हैं।
Example :
text = "Python"
for ch in text:
print(ch)
